कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया के हत्यारोपी एनकाउंटर में ढेर:मोहाली में हथियार रिकवर करवाने गई थी टीम, हथकड़ी छुड़वाकर भागा, घेरने पर किया हमला
- Admin Admin
- Jan 17, 2026
पंजाब की मोहाली पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। पुलिस का कहना है कि वे आरोपी करण डिफाल्टर को मोहाली में हथियार बरामद करने के लिए ले गए थे, लेकिन उसने पुलिस पर हमला कर दिया। बता दें कि आरोपी करण डिफाल्टर ने ही कुछ समय पहले गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वह इस मामले में भी वांछित है। पुलिस ने उसे दो दिन पहले ही राणा बलाचौरिया के हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार राणा बलाचौरिया के हत्या का मुख्य शूटर करन डिफाल्टर ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस के साथ उसकी झड़प हो गई। उसे गोली लगी है, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। यह एनकाउंटर एयरपोर्ट रोड पर हुआ। अब पुलिस इस मामले की पूरी जानकारी मीडिया को देने वाली है। मोहाली के पुलिस अधीक्षक (SSP) हरमनदीप सिंह हंस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वे जानकारी देंगे कि एनकाउंटर कैसे हुआ, पुलिस ने क्या कार्रवाई की और आगे क्या जांच होगी। हथकड़ी छुड़वाकर फरार हुआ था करन डिफाल्टर मोहाली SSP हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि करन को सीआईए में रखा गया था, उसने देर रात छाती में दर्द की शिकायत की थी। जिसे अस्पताल ले जाया गया था। रात को करीबन 11 बजकर 30 मिंट पर जब पुलिस की गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई तो पुलिस ने गाड़ी रोककर जांच करनी चाही तो यह हथकड़ी छुडवाकर फरार हो गया था। सुबह जांच के दौरान वह पुलिस को मिल गया था। उसने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने जब जवाबी फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लगी थी। जमीन पर गिरने के बाद भी उसने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में उसे गोलियां लगी हैं। उसे पहले निजी अस्पताल ले जाया गया था, यहां से उसे सरकारी अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं...



