भूपेन्द्र चौधरी ने हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव की माता के निधन पर जताया शोक

लखनऊ, 01 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव की माता सुशीला श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भूपेन्द्र चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन