करनाल में नायब तहसीलदार ननदोई पर छेड़छाड़ का आरोप:महिला बोली-अकेला पाकर रूम में घुसा, बैड पर चढ़ अश्लील हरकत की; आरोपी चंडीगढ़ में तैनात

हरियाणा के करनाल में नायब तहसीलदार ननदोई ने महिला के सात छेड़छाड़ कर दी। महिला को अकेला पाकर उसके रूम में घुस गया। महिला का आरोप है कि आरोपी बैड पर चढ़कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ननदोई जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला के अनुसार, ननदोई पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुका है। वहीं, आरोपी अभी चंडीगढ़ में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात है। करनाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ महाबीर सिंह का कहना है कि महिला की काउंसिलिंग कराई जा रही है। अब पढ़िए महिला ने अपनी शिकायत में क्या बताया... 2018 में हुई शादी, दो बच्चों की मां शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। उनके 2 बच्चे हैं। महिला के अनुसार, ननद का पति अंकित (ननदोई) चंडीगढ़ में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात है। उसने कई बार अश्लील हरकत की। थाने में शिकायत पर दर्ज हुआ मामला थाना रामनगर एसएचओ महाबीर सिंह ने बताया कि करनाल की एक महिला ने शिकायत दी है। उसने अपने ननदोई पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। आरोपी चंडीगढ़ में नायब तहसीलदार है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराकर उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी।