आस्था के साथ मनाई गई भगवान श्री परशुराम की जयंती, शहर मे निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
- rohan kumar
- May 11, 2024
भगवान श्री परशुराम जी की जयंती जिला भर में धार्मिक श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय कठुआ पर ब्राह्मण सभा की ओर से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भगवान के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया। इससे पहले ब्राह्मण सभागार में हवन और भागवत कथा का समापन किया गया जिसमें भक्तों ने आहूतियां डाली। जिसके बाद श्री सुभाष शास्त्री जी महाराज की अगुवाई में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई इस शोभा यात्रा में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बेड बाजों और डोल नगाड़ो के बीच शोभायात्रा में शामिल लोग भगवान परशुराम का जय घोष कर रहे थे। शोभायात्रा के आगे चल रहे रहे युवा आतिशबाजी का प्रयोग कर यात्रा को और ज्यादा सुंदरता प्रधान कर रहे थे। शोभायात्रा मे चल रही परशुराम की झांकी सबको आकर्षित कर रही थी। इस अवसर पर लोगो द्वारा विशेष रूप से पगड़ी पहन रखी थी सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भजन कीर्तन करती हुई नगर को भक्तिमय कर रही थी