मनकोटिया ने चनैनी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतो का किया चुनावी दौरा

 
उधमपुर। स्टेट समाचार 
भाजपा नेता व पूर्व विधायक व जम्मू कश्मीर के भाजपा स्टार प्रचारक बलवंत सिंह मनकोटिया द्वारा चनैनी विधानसभा क्षेत्र के मानतलाई, बप्प, सरार, मरौठी, सिरा, लाटी, पटनगढ़ इत्यादि पंचायतों का चुनावी दौरा किया गया। इस मौके पर मनकोटिया ने आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की सरकार में 10 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा पूरे विश्व भर में आज के समय में भारत का नाम गूंजता है। आज दूसरे देश हिंदुस्तान की सरकार से सीखते हैं कि उन्हें अपने देश में किस तरह से लोगों के लिए काम करना है। मनकोटिया ने कहा पिछले 10 वर्षों में भारत देश विकसित देश बना है हर क्षेत्र को सडक़ के साथ जोड़ा गया है। जम्मू कश्मीर में आईआईटी, एम्स, वंदे भारत इत्यादि कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इस दौरान मनकोटिया ने डॉ जितेंद्र सिंह का प्रचार किया जबकि उनके साथ भाजपा के कईं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर