विपक्ष घोटाले में यकीन रखता है, भाजपा देश हित में निरंतर कार्य कर रही है : रैना .

 
कटड़ा। स्टेट समाचार
लोकसभा चुनावों को लेकर अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा भामाग क्षेत्र के लमसोरा पंचायत में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि विपक्ष केवल घोटाले में यकीन रखता है जबकि भारतीय जनता पार्टी देश हित में निरंतर कार्य कर रही है। देश को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के साथ ही अर्थव्यवस्था में भी देश ने विश्व में अपना डंका बजाया है। शहर हो या नगर या फिर दूर दराज के गांव निरंतर विकास जारी है। तीसरे कार्यकाल में भाजपा को विजय बनाएं ताकि निरंतर जारी योजनाओं का सीधे लोगों को लाभ मिले और ग्रामीण इलाकों का विकास होता रहे। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे ने कहा कि केवल भाजपा ही विकास कर सकती है। आयुषमान की बात हो या फिर जनधन योजना या फिर अन्नपूर्णा योजना इसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। रोहित दुबे ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र यहां तक की जिला रियासी से भारी मात्रा में भाजपा के उम्मीदवार को वोट प्राप्त होंगे और वह विजय प्राप्त करेंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी अरविंद गुप्ता, डीडीसी अध्यक्ष सराफ सिंह नाग, पूर्व राज्य मंत्री अजय नंदा, श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, मंडल प्रधान पवन सिंह, तेज सिंह, अनुज सेन्सन, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय परोच, अशोक कुमार, श्यामलाल पंडित, काबला सिंह के अलावा भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता तथा ग्रामीण आदि मौजूद थे।

   

सम्बंधित खबर