सोनीपत पुलिस का दावा,गोहाना जोन में 2025 में अपराध दर घटी

सोनीपत, 21 जनवरी (हि.स.)। गोहाना

जोन में वर्ष 2025 के दौरान अपराध के आंकड़ों में वर्ष 2024 की तुलना में उल्लेखनीय

गिरावट दर्ज की गई है। दर्ज मुकदमों की संख्या 1476 से घटकर 1385 रह गई। विशेष एवं

स्थानीय कानूनों के तहत कार्रवाई में वृद्धि हुई। मादक पदार्थ, अवैध हथियार तथा आबकारी

कानून अंतर्गत वर्ष 2024 में 167 मामले दर्ज हुए, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर

238 हो गई। यह सख्त प्रवर्तन का परिणाम है। यह जानकारी पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने बुधवार

को दी है।

पुलिस

आयुक्त ने बताया कि जानलेवा हमला हत्या का प्रयास करने वाली घटनाएं 26 से घटकर 20 रह

गईं। गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के मामले 21 से घटकर 12 हुए। गंभीर चोट पहुंचाने की

घटनाएं 79 से घटकर 56 दर्ज हुईं। वाहन चोरी के मामले 166 से घटकर 139, गृह भेदन के

122 से घटकर 111 तथा वाहन दुर्घटना के 75 से घटकर 62 रह गए। महिलाओं के प्रति अपराधों

में भी कमी आई। दुष्कर्म के मामले 19 से घटकर 11 हुए, जिनमें अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार

कर जेल भेजा गया। दुष्कर्म के प्रयास का वर्ष 2025 में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। दहेज

हत्या के मामले 04 से घटकर 01 रह गए। दहेज प्रताड़ना के मामले 42 से घटकर 34 दर्ज हुए।

नशा

तस्करी पर कार्रवाई तेज हुई। चरस, अफीम, गांजा, हेरोइन आदि के मामले 15 से बढ़कर

21 हुए। अवैध हथियार धारकों/तस्करों के विरुद्ध 59 से बढ़कर 91 मामले दर्ज किए गए।

अवैध शराब के मामले 22 से बढ़कर 26 हुए, जिनमें लगभग सभी तस्कर गिरफ्तार किए गए। ये

आंकड़े गोहाना पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, सक्रिय गश्त तथा सामुदायिक पुलिसिंग पर

निरंतर ध्यान देने के प्रभाव को दर्शाते हैं। क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी

हुई है तथा भविष्य में भी इसी दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर