'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम आज़ादी के अमृत महोत्सव में एक अभियान

वाराणसी, 12 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की रामनगर मंडल इकाई ने सोमवार को 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के अगुवाई में महानगर मंत्री डॉ.अनुपम गुप्ता और अन्य कार्यकर्ताओं ने शास्त्री जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 'हर घर तिरंगा' आज़ादी के अमृत महोत्सव में एक अभियान है। जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी कड़ी में राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुष के प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। बाह्य और अंतः जन जागरण के माध्यम से देश व्यापी इस अभियान में पूरी तन्मयता से जुड़ने व लोगों को प्रेरित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी / राजेश

   

सम्बंधित खबर