पकड़ा गया बालू लदा दो ट्रैक्टर, प्राथमिकी दर्ज

रामगढ़, 03 जून (हि.स.)। डीसी ऋतुराज के निर्देश पर बुधवार को खनन विभाग ने गोला प्रखंड क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध तरीके से बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर को जब्‍त किया गया।

दोनों ट्रैक्टर पर 200 सीएफटी बालू लदा हुआ था। माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस बल के सहयोग से तिरला मोड़ के पास जांच अभियान के दौरान एक हरे रंग का ट्रैक्टर जब्‍त किया गया।

इसी दौरान एक और ब्लू रंग का स्वराज ट्रैक्टर भी वहीं पर रोका गया। उन दोनों ट्रैक्टर पर बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं था। दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर वाहन मालिक, चालक और अन्य संलिप्त लोगों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति, खान एवं खनिज अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर