खेत बचाओ अभियान की हुई शुरुआत

पूर्वी चंपारण,01 जून (हि.स.)। जिले के पीपराकोठी प्रखण्ड क्षेत्र के ढेकाहा के विशुनपुर गांव से अगले एक माह तक चलने वाले खेत बचाओ अभियान की शुरुआत सोमवार से किया गया।

अभियान के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ अरविन्द कुमार सिंह रहे। इस अवसर पर वरीय वैज्ञानिक श्री सिंह ने किसानों को हरी खाद जैसे ढैचा मूंग की खेती एवं प्राकृतिक खेती एवं अन्य घरेलू उपाय कि जानकारी दी। किसानों को प्राकृतिक रूप से कीटनाशक फफूदनाशक बनाने कि विधि एवं उपयोग करने का विधि की जानकारी दी गई।

मौके पर मुख्य रूप से कृषि विज्ञान केन्द्र के डा. अर्पिता नाल्या वैज्ञानिक शस्यविज्ञान आत्मा बीटीएम पूनम कुमारी, एटीएम राजेश्वर सिंह, किसान सलाहकार अशोक कुमार, किसान कामेश्वर चौरसिया, नंदकिशोर चौरसिया, सुबोध कुमार, मौजूद थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर