हिसार : सोनिया के हत्यारोपी न पकड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस को कोसा

18 दिनों तक भी सोनिया का हत्यारोपी पकड़ा जाना

पुलिस की विफलता : बजरंग गर्ग

हिसार, 18 मई (हि.स.)। प्रदेश व्यापार मंडल के

अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा है कि पुलिस प्रशासन द्वारा लगभग 18 दिनों तक भी सोनिया

के हत्यारोपी को गिरफ्तार ना कर पाना पुलिस प्रशासन व सरकार की विफलता है। इस कारण

प्रदेश की जनता में सरकार व पुलिस प्रशासन के प्रति बड़ा भारी रोष है। पुलिस प्रशासन

को तुरंत प्रभाव से सोनिया के हत्यारोपी को गिरफ्तार करना चाहिए।

बजरंग गर्ग सोमवार को ऑटो मार्केट में व्यापारियों

की बैठक उपरांत प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले हुई बैठक में सोनिया का हत्यारा

अभी तक ना पकड़े जाने पर भारी रोष प्रकट किया और ऑटो मार्केट में काले बैनर लगाकर प्रदर्शन

किया। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा अपराध का अड्डा बना हुआ है। हरियाणा में हर रोज

लूटपाट, हत्या व फिरौतियों की वारदातें हो रही है। हरियाणा की जनता भय के साय में जी

रही है। सरकार को हरियाणा में अपराध खत्म करने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने ऐलान किया कि इसी तरह हिसार के सभी बाजरों में काले बैनर लगाकर विरोध प्रदर्शन

किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व मेयर गौतम सरदाना, श्री बाबा

विश्वकर्मा सभा प्रधान रमेश वत्स, स्पेयर पार्ट एसोसिएशन प्रधान कुल प्रकाश गोयल, पूर्व

पार्षद पंकज दीवान, सब्जी मंडी एसोसिएशन से विशंभर कथूरिया, सचिव हंसराज नारंग, उप

प्रधान बलदेव ग्रोवर, सचिन राजपाल, सुरेश राजगढ़िया, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन सचिव

टीनू आहूजा, शिवालय मंदिर प्रबंधक ओम प्रकाश असीजा, अनुज नारंग, विजय शेरावत,

पवन नस्ला आदि प्रतिनिधियों भारी संख्या में भाग लिया।

   

सम्बंधित खबर