हिसार : भोजशाला पर उच्च न्यायालय के फैसले से करोड़ों लोगों की आस्था को मिला सम्मान : डॉ. कमल गुप्ता

जिला कार्यालय में पूर्व मंत्री ने सुनीं शहरवासियों

की समस्याएं

हिसार, 18 मई (हि.स.)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं

पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने मध्यप्रदेश के धार स्थित भोजशाला बारे उच्च न्यायालय

द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने इसे करोड़ों देशवासियों

की आस्था और सनातन संस्कृति की विजय बताया है। उन्होंने कहा कि भोजशाला केवल एक इमारत

नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक है।

डॉ. कमल गुप्ता सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय

में शहरवासियों की समस्याएं सुनने उपरांत बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय

का यह फैसला सत्य, इतिहास और श्रद्धा के पक्ष में आया एक महत्वपूर्ण निर्णय है, जिससे

करोड़ों लोगों की भावनाओं को सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि देश की प्राचीन धरोहरों

और धार्मिक स्थलों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

भारतीय संस्कृति सदैव

सहिष्णुता, अध्यात्म और सभ्यता की प्रतीक रही है तथा ऐसे निर्णय समाज में सकारात्मक

संदेश देने का कार्य करते हैं। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व

में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और गौरव की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा

है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में देश की ऐतिहासिक और धार्मिक

धरोहरों को और अधिक सम्मान तथा संरक्षण प्राप्त होगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं

एवं पदाधिकारियों ने भी भोजशाला मामले में आए फैसले का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त

की।

इस अवसर पर सुरेश गोयल धूपवाला, रामचंद्र गुप्ता,

सुरेंद्र सैनी, दीपक अग्रवाल, प्रोमिला पूनिया, राजेंद्र सपड़ा, प्रवीण कुमार नारंग,

बलबीर भुंबक आदि उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर