हिसार : पर्यावरण संरक्षण करके आने वाली पीढिय़ों का भविष्य सुरक्षित बनाएं : प्रो. बीआर कम्बोज

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करते कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज।


हकृवि में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

हिसार, 05 जून । हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस

के अवसर पर कल्पना चावला एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला छात्रावास में पौधारोपण

कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति

प्रो. बीआर कम्बोज ने बॉटल पाम का पौधारोपण किया, साथ ही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित

शिक्षाविदें, वैज्ञानिकों, शोधार्थियों व विद्यार्थियों को प्रण लेकर अधिक से अधिक

पौधारोपण करने के लिए भी प्रेरित भी किया। छात्राओं ने भी पौधे लगाए और उनकी देखभाल

करने की जिम्मेदारी ली। इस विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण निदेशालय

एवं भू-दृश्य संरचना इकाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कुलपति प्रो. कम्बोज ने शुक्रवार काे कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक

करने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराने के लिए प्रत्येक वर्ष

पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस

नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारियों का स्मरण करने का अवसर भी है। पौधारोपण

हमारे जीवन और पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

छात्र कल्याण निदेशक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार

और संस्थाओं का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने

उपस्थित सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि एक

स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज, समृद्ध राष्ट्र और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

भू-दृश्य संरचना इकाई के अध्यक्ष डॉ अरविंद मलिक ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत

करते हुए बताया कि बारिश के मौसम में विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के

पौधे रोपित किए जाएंगे।

   

सम्बंधित खबर