पर्यावरण संकट से निपटने के लिए पौधारोपण समय की बड़ी मांग: बीके अनामिका
- DSS Admin
- Jun 05, 2026

सारण, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, छपरा और होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत ब्रह्माकुमारी केंद्र परिसर और विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
इस मौके पर ब्रह्माकुमारी छपरा की संचालिका बीके अनामिका ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण गंभीर संकट से गुजर रहा है। बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई और ग्लोबल वार्मिंग के कारण हीट वेव और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं विकराल रूप ले चुकी हैं। इनसे निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना बेहद जरूरी है।
बीके अरविंद भाई ने नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

