हिसार : एचएयू छात्र का जापान में हाेने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्र शिखर सम्मेलन के लिए चयन

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज चयनित विद्यार्थी के साथ।


छात्र कमल का पूरा खर्च टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर द्वारा वहन किया

जाएगा

हिसार, 28 जून । यहां के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय

के बीएससी (कृषि) तृतीय वर्ष के छात्र कमल का 25वें अंतरराष्ट्रीय छात्र शिखर सम्मेलन

ऑन फूड, एग्रीकल्चर एंड एनवायरनमेंट में भाग लेने के लिए चयन हुआ है। यह प्रतिष्ठित

वैश्विक सम्मेलन टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, जापान द्वारा आयोजित किया जा रहा

है।

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय

मंच छात्रों को अपने ज्ञान और शोध क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर

प्रदान करते हैं तथा विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी मजबूत बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सहभागिता छात्रों को विविध संस्कृतियों, विचारों

और नवाचारों से परिचित कराते हैं, जिससे उनमें वैश्विक दृष्टिकोण विकसित होता है। उन्होंने

बताया कि कमल सम्मेलन में पुशिंग बाउंड्रीज इंक्लूसिव एक्टिविटीज फॉर कम्युनिटी वेलफेयर

विषय पर अपना शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। यह सम्मेलन 30 जून से 3 जुलाई तक टोक्यो में

आयोजित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय मामलों की प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. आशा कवात्रा ने रविवार काे बताया कि कमल

की सम्मेलन में भागीदारी पूर्णत: प्रायोजित है और इसका संपूर्ण व्यय टोक्यो यूनिवर्सिटी

ऑफ एग्रीकल्चर द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 23 देशों के 26 विश्वविद्यालयों

से केवल 27 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिससे इस उपलब्धि का महत्व और अधिक बढ़

जाता है। छात्र कमल ने अपनी इस सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों, मार्गदर्शन

और अपने अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग और प्रोत्साहन से ही यह उपलब्धि

संभव हो सकी।

   

सम्बंधित खबर