प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) के 121 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू:जानिए-आरएएस-2026 व एपीओ भर्ती में कितने पद व कब से करें आवेदन
- DSS Admin
- Jun 01, 2026
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि कैंडिडेट्स 30 जून 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कैंडिडेट की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 40 के बीच होनी चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। कैंडिडेट का सिलेक्शन एग्जाम से होगा। परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी। सहायक अभियोजन-अधिकारी, पद 371, आवेदन 8 जून से शुरू होंगे आरपीएससी की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जून से शुरू होंगे। ये आवेदन 7 जुलाई तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। आयोग द्वारा यह पद 2024 में विज्ञापित किए गए थे। इसके बाद आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की गई। इसके बाद इन पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। इसलिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारम्भिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी। आरएएस-2026, पद 607, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत 607 पदों के लिए निकाली गई भर्ती के लिए कैंडिडेट 4 जून से 3 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। 29 नवंबर 2026 को एग्जाम होगा। राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद हैं। कैंडिडेट की आयु 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। कैंडिडेट का सिलेक्शन पहले प्री-परीक्षा और फिर मेन एग्जाम और इंटरव्यू से होगा। प्री-एग्जाम में वस्तुनिष्ट (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न होंगे। वहीं मेन एग्जाम में वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) प्रश्न होंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। राज्य सेवाएं (192 पद) अधीनस्थ सेवाएं (415 पद) ………….

