इतिहास के पन्नों में 04 मार्चः पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाला आईएनएस विक्रांत

आईएनएस विक्रांत का भारतीय नौसेना के लिए खास महत्व है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने एचएमएस हरक्यूलिस नाम का एक विमानवाहक पोत तैयार किया। इसे सेना में शामिल किए जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच युद्ध खत्म हो गया। 12 साल बाद यानी 1957 में इस इसे रॉयल नेवी ने भारत को बेच दिया। 04 मार्च 1961 को यह पोत भारतीय नौसेना में शामिल हुआ।

भारतीय नौसेना में शामिल होने वाला ये पहला विमानवाहक पोत था। विकर्स-आर्मस्ट्रॉन्ग शिपयार्ड पर बने मैजेस्टिक क्लास के इस पोत को हम सब आईएनएस विक्रांत के नाम से जानते हैं। 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में यह पाकिस्तान की नौसेना के लिए बड़ी मुसीबत साबित हुआ था। 1965 के युद्ध में पाकिस्तान की सेना ने दावा किया कि उसने विक्रांत को डुबो दिया है, जबकि उस वक्त वह कुछ मुंबई में नौसेना के शिपयार्ड में खड़ा था। 1971 के युद्ध में विक्रांत से जुड़े अधिकारियों को दो महावीर चक्र और 12 वीर चक्र मिले थे। इसी बात से 1971 के युद्ध में इसकी भूमिका का अंदाजा लगाया जा सकता है। 31 जनवरी, 1997 को इसे रिटायर कर दिया गया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1879: लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के लिए कलकत्ता (अब कोलकाता) में बेथुन कॉलेज की स्थापना।

1921ः असहयोग आंदोलन दौरान ननकाना के गुरुद्वारे में गोलीबारी। लगभग 70 लोगों की जानें गई।

1931ः ब्रिटिश वायसराय एडवर्ड फ्रेदेरिक्क लिन्द्ले वुड और महात्मा गांधी के बीच भेंट। राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक के मुद्दे पर मंत्रणा और इकरारनामे की घोषणा।

1933: फ्रैंकलिन डी रुजवेल्ट ने अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

1951: नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन। इसमें एशिया के 11 देशों के 489 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

1961: भारत के पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत ने सेना के लिए अपनी सेवाएं देनी शुरू की। 1971 के भारत-पकिस्तान युद्ध में आईएनएस विक्रांत ने अहम भूमिका निभाई।

1975: चार्ली चैपलिन को 85 साल की उम्र में नाइट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

1989: टाइम और वॉर्नर कम्युनिकेशन ने अपने मर्जर प्लान का ऐलान किया।

1998ः भारत के प्रकाश शाह बगदाद में संयुक्त राष्ट्र विशेष प्रतिनिधि नियुक्त।

2001ः तालिबान ने मूर्तियों को खरीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई।

2002ः अफगानिस्तान में भूस्खलन। 150 की मौत।

2003ः नाइजीरिया के कब्बी राज्य में एक नौका के नाइजर नदी में डूब जाने से 80 व्यक्तियों की मौत।

2008ः तेलंगाना राज्य के गठन में हो रही देरी से नाराज तेलंगाना राष्ट्र समिति के विधायकों का इस्तीफा।

2009ः राजस्थान के पोखरण से ब्रह्मोस मिसाइल के नए संस्करण का परीक्षण।

2012: व्लादिमीर पुतिन तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए।

जन्म

1883ः ब्रिटिश राज के सबसे बड़े युद्ध पुरस्कार विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित दरबान सिंह नेगी।

1921ः साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु।

1922ः अभिनेत्री दीना पाठक।

1930ः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा।

1996ः डिस्कस थ्रोअर खिलाड़ी कमलप्रीत कौर।

2003ः बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद।

निधन

1939ः भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी लाला हरदयाल।

2011ः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह।

2016ः लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पीए संगमा।

2022ः ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी शेन वॉर्न।

महत्वपूर्ण दिवस

-राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस ( इस अवसर पूरे सप्ताह औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।)

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

   

सम्बंधित खबर