हत्या के मामले में आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10 जून (हि.स.)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 26 मई को राजा मेवाती उर्फ आकिब उर्फ अक्की डॉन (23) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान फरमान उर्फ समीर (22) के रूप में हुई है। बदमाशों ने गैंगवार में अक्की डॉन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में 29 मई को एक मुख्य आरोपित सलीम खान उर्फ मोटा उर्फ फाइटर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक पिस्टल, दो मैग्जीन और तीन कारतूस बरामद हुए थे। अब पुलिस ने आरोपित फरमान के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस बाकी फरार आरोपिताें की तलाश कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बुधवार काे बताया कि 26 मई की रात बदमाशों ने खजूरी खास इलाके में अक्की डॉन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसको कई गोली मारी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच कचे बाद सलीम उर्फ फाइटर को गिरफ्तार कर लिया गया। छानबीन में पता चला कि गैंगवार में चल रही रंजिश की वजह से अक्की की हत्या हुई। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। सलीम ने बाकी आरोपियों के नाम का खुलासा किया इस बीच लोकल पुलिस के अलावा एएटीएस आरोपी की तलाश में जुट गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित फरमान को मुस्तफाबाद इलाके से दबोच लिया। फरमान के खिलाफ उप्र और दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, गोकशी समेत अन्य मामले हैं। पुलिस आरोपित फरमान से पूछताछ करके इसके बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर