मुख्यमंत्री ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय में 100 करोड़ से अधिक के परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन
- Admin Admin
- Feb 01, 2025
भागलपुर, 1 फ़रवरी (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 100 करोड़ रुपये से अधिक के परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल-संसाधन मंत्री विजय चौधरी मंडल की उपस्थिति रहे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डी० आर० सिंह द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में कृषि जैव प्रोद्योगिकी महाविद्यालय का शिलान्यास किया। इस महाविद्यालय के मुख्य भवन के साथ-साथ छात्रावास बनाने का अनुमानित खर्च लगभग 72 करोड़ रुपये हैं। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ के लगत से बने एनएबीएल से मान्यता प्राप्त एक प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस प्रयोगशाला से कृषि उत्पादों का गुणवत्ता और विश्वसनीयता का प्रमाणन दिया जायेगा, जिससे बिहार के किसानों, स्टार्टअप और खाद्यान से सम्बंधित व्यापारियों को अपने उत्पादों के प्रमाणन के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि निर्णय समर्थन प्रणाली के एक प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया। नौ करोड़ की लगत से बने इस प्रयोगशाला द्वारा बिहार के पंचायत स्तर तक के क्षेत्रों में मौसम की सटीक जाकारी मिलेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर आधारित लगे स्टॉल का भी भ्रमण किया, जिसमें से प्रमुख रहे पेटेंट, सबएग्रीस, हाईद्रोपोनिक्स चारा, खाद्य-प्रसंस्करण, आई. सी. टी से कृषि प्रसार और सामुदायिक रेडियो स्टेशन इत्यादि। मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय द्वारा नित्य नये पेटेंट हासिल किये जा रहे उत्पादों और तकनीकों से भी रू-ब-रू हुए वहीँ मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के कृषि स्टार्टअप के लिए किये जा रहे कार्यों एवं सबएग्रीस द्वारा शुरू कराये गये कृषि स्टार्टअप से मिले एवं उनके उत्पादों को भी देखा और सराहा।
मुख्यमंत्री ने सबौर परिसर में मिले ऐतिहासिक धरोहरों को भी देखा जिसके द्वारा उन्नीसवीं सदी में कृषि शोध और उन्नत खेती में प्रयोग किया जाता था। बिहार कृषि विश्वविद्यालय और भारतीय डाक द्वारा बिहार के धरोहर मिथिला मखाना पर विशेष डाक आवरण का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री, उप्मुख्मंत्री और जल संसाधन मंत्री ने इस विशेष आवरण का विमोचन किया। इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, डाक महाध्यक्ष मनोज कुमार और बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डी० आर० सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर