मधुबन में 13 वर्षीय किशोर की चाकू मार कर हत्या

पूर्वी चंपारण,09 मार्च(हि.स.)।जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में नशेड़ियो ने एक 13 वर्षीय बच्चे की चाकू गोद कर हत्या कर दी। मृतक टीकम गांव निवासी जगदीश ठाकुर का बेटा सोनू कुमार उर्फ गोलू है। जानकारी के अनुसार सुलेशन सुंघने वाले नशेड़ियो के गैंग ने किशोर से पैसे की मांग की,नही देने पर उसको से चाकू मार कर हत्या कर दी।

मृतक के पिता के अनुसार शनिवार की देर रात उनका पुत्र सोनू मेरे सैलून दुकान से साइकिल से घर लौट रहा था। इसी बीच ब्लॉक गेट के पास 3-4 किशोरों ने उसे घेर कर पैसे की मांगने लगे। सोनू ने मना कर दिया। इस पर बदमाशों ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए।स्थानीय लोगों की मदद से घायल सोनू को मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही सोनू ने दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार मधुबन ब्लॉक कार्यालय के पास नाबालिग नशेड़ी अक्सर सुलेशन सूंघते हैं। वे राहगीरों और बच्चों से पैसे छीनते हैं। पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मचा है।मां समेत सभी परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। वही घटना को लेकर मधुबन थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है।उनके विरूद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

   

सम्बंधित खबर