अनूपपुर: पशु तस्कारी करते दो पिकअप वाहन से 14 मवेशी जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे निकले तस्कर

अनूपपुर, 17 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की भालूमाड़ा पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ग्राम पयारी नम्बर 2 मेन रोड मे नाकाबंदी कर दो पिकअप वाहनों का पीछा करते हुए पकड़े हुए 14 नग मवेशियों को मुक्त करा कांजी हाउस के सुपुर्द कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्व कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

थाना प्रभारी भालूमाडा ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात्रि में मुखबिर की सूचना मिलने पर ग्राम पयारी नम्बर 2 मेन रोड मे नाकाबंदी की गई, जहां पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 65 जेडडी 4094 एवं वाहन क्रमांक सीजी 16 सीएस 6764 में मवेशी भर कर ग्राम भाद से भालूमाडा की ओर आ रहे थे, जहां पयारी नं. 2 में पुलिस को देखे दोनो वाहन चालकों ने पिकअप को मोडकर मझौली तरफ भागने लगे, जिस पर पुलिस ने पीछा किया जहां दोनो चालकों ने वाहन को अंधेरे में खड़ा कर जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले, पुलिस दोनो वाहनों तलासी में क्रमांक एमपी 65 जेडडी 4094 में 5 नग भैसा एवं 2 नग भैसी कुल 7 नग एवं दूसरे वाहन में 4 नग भैसा एवं 3 नग भैसी कुल 7 नग मवेशी क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने दोनो वाहनों सहित मवेशियों को जप्त कर थाना में सुरक्षार्थ खडा कराते हुए 14 नग मवेशियों को गोविंदा कांजी हाउस के सुपुर्द कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 11(घ), म.प्र. कृषक पशु परि. अधि. 4, 6, 6(क), 11 एवं 66/192 एएमव्ही एक्ट के तहत मामला पंजीबद्व कर मामले को विवेचना में लिया गया है ।

   

सम्बंधित खबर