समस्तीपुर रेल मंडल के अन्तर्गत चलने वाली 14005-14006 रद्द, कई गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन

पटना, 19 फरवरी (हि.स.)। पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) के अन्तर्गत आने वाले समस्तीपुर मंडल ने कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन के साथ आज से 28 फरवरी कुछ को रद्द किया है।

समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिन ट्रेनों का रद्दीकरण किया गया है, उनमें गाड़ी संख्या- 14005/14006 (सीतामढ़ी - आनंद विहार - सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस)। यह ट्रेन 19 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी।

ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन:

गाड़ी संख्या- 15559 (दरभंगा - अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस) 19 फरवरी 2025 को यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग छपरा - बनारस - प्रयागराज - सतना - कटनी मुड़वारा - बीना के स्थान पर छपरा - गोरखपुर - बाराबंकी - लखनऊ - कानपुर - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं - बीना के मार्ग से चलेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या- 12561(जयनगर - नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) 19 फरवरी से 28 फरवरी तक अपने नियमित मार्ग छपरा - गोरखपुर - औंरिहार जं - प्रयागराज - कानपुर के स्थान पर छपरा - गोरखपुर - बाराबंकी - लखनऊ - कानपुर के रास्ते चलेगी।

गाड़ी संख्या 12562 (नई दिल्ली - जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) 19 फरवरी से 28 फरवरी तक अपने नियमित मार्ग कानपुर - प्रयागराज - औंरिहार जं - गोरखपुर - छपरा के स्थान पर कानपुर - लखनऊ - बाराबंकी - गोरखपुर - छपरा के रास्ते चलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर