इतिहास के पन्नों में 15 मईः मैकडोनाल्ड्स ने लोगों को फास्ट फूड का दीवाना बनाया

दुनिया में फास्ट फूड को घर-घर तक पहुंचाने में मैकडोनाल्ड्स का अहम योगदान है। मैक-चिकन, मैक-आलू टिक्की और पनीर रैप का नाम सुनकर फास्ट फूड के शौकीन लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। दुनियाभर में इन्हें पसंद करने वालों की तादाद लाखों-करोड़ों में है। इनमें से बहुतों के लिए यह बता पाना मुश्किल है कि फास्ट फूड चेन मैकडोनाल्ड्स की शुरुआत 15 मई को ही हुई थी। रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स नाम के दो भाइयों ने 15 मई, 1940 को कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में छोटा सा रेस्तरां खोला था। आज वही छोटा सा रेस्तरां दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन बन चुका है। 100 से ज्यादा देशों में इसके 35,000 से ज्यादा आउटलेट्स हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1242ःदिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी।

1935ः मॉस्को मेट्रो को लोगों के लिए खोला गया।

1940ः दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया।

1957ः ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए शृंखलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।

1958ः सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया।

1995ः एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलेडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।

1999ः कुवैत सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनाव में वोट डालने का अधिकार प्रधान किया।

2001ः इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।

2002ः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।

2003ः इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ्रैक्स के खिलाफ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।

2005ः बीस साल बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।

2008ः श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध दो साल के लिए बढ़ाया।

2008ः भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

2013ः इराक में हिंसा। तीन दिनों में 389 से ज्यादा लोगों की मौत।

जन्म

1892ः भारतीय राजनीतिज्ञ और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल हरि विनायक पाटस्कर।

1907ः क्रांतिकारी सुखदेव।

1967ः प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने।

निधन

1993ः भारत के प्रथम आर्मी कमांडर इन चीफ के.एम. करिअप्पा।

2010ःः देश के उप राष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत।

महत्वपूर्ण दिवस

-विश्व परिवार दिवस।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

   

सम्बंधित खबर