कूचबिहार, 03 जून (हि. स.)। जिले के दिनहाटा में मंगलवार को 16 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि गिरफ्तार लोगों का दावा है कि वे बांग्लादेश में अपने घर लौटना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने आत्मसमर्पण किया है। उन्हें दिनहाटा फोलीमारी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट जाते समय बांग्लादेशियों ने बताया कि उनके घर बांग्लादेश के कुड़ीग्राम जिले के अलग-अलग इलाकों में हैं।
गिरफ्तार लोगों का दावा है कि वे कई सालों से काम के सिलसिले में दिल्ली और हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर रह रहे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि पुलिस बांग्लादेशियों को उनके देश भेज रही है। इसलिए वे घर लौटने के लिए उन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि 16 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें छह पुरुष और चार महिलाएं हैं। इनमें छह बच्चे भी हैं।
सूत्रों ने यह भी बताया है कि ये 16 लोग लंबे समय से पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न ईंट भट्टों पर काम कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने बांग्लादेश लौटने के लिए दिनहाटा का यह रास्ता चुना था। इसी बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय



