तेंदुए के हमले में 16 भेड़ों की मौत

बडगाम, 12 फरवरी (हि.स.)। बडगाम के खानसाहिब इलाके के शमसाबाद में तेंदुए के हमले से एक स्थानीय किसान को भारी नुकसान हुआ है। इस हमले में मोहम्मद रमजान भट ने अपनी 16 भेड़ें खो दीं हैं।

भट अपनी भेड़ों के झुंड की रक्षा करने की कोशिश कर रहा था जबिक वह स्वयं तेंदुए से बाल-बाल बचा जो हमले के बाद भाग गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह नुकसान किसान के लिए एक बड़ा वित्तीय झटका है और अधिकारियों से उसे उबरने में मदद करने के लिए मुआवजा देने का आग्रह किया।

क्षेत्र के निवासियों ने वन्यजीव विभाग से तत्काल हस्तक्षेप करने और आगे के हमलों को रोकने के लिए तेंदुए को पकड़ने का आह्वान किया है। वह समुदाय और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता पर बल देते हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा यह पहली ऐसी घटना नहीं है और हमें अपनी सुरक्षा को लेकर डर है।

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

   

सम्बंधित खबर