कुंदरकी विधानसभा के शहरी क्षेत्र में 22 घंटे और ग्रामीण में 20 घंटे बिजली मिल रही : ठाकुर रामवीर सिंह

मूंढापांडे क्षेत्र स्थित दलपतपुर के नए उपकेंद्र से सप्लाई शुरू, एक दर्जन गांवों को मिलेगा लाभ

मुरादाबाद, 18 मई (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र स्थित दलपतपुर के नए बिजली उपकेंद्र से सोमवार को सप्लाई शुरू हो गई है। इसका लाभ एक दर्जन गांवों को मिलेगा। बिजली उपकेंद्र का लोकार्पण करने कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह साइकिल से पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए मैं हमेशा प्रयासरत हूँ। विधानसभा के शहरी क्षेत्र में 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटे बिजली मिल रही है।

विधायक ने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से सिहोराबाजे फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों की लचर आपूर्ति सुचारू होगी। लखनऊ विधायक समिति की बैठक में ब्लाक के आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटवाने और जर्जर एलटी लाइन बदलवाने की मांग कर चुके हैं।

एसडीओ आरएन राठौर ने बताया कि इस उपकेंद्र से सिहोराबाजे फीडर सहित एअरपोर्ट, हाईवे पर स्थित औद्योगिक इकाइयों को सप्लाई दी जाएगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता गुलशन गोयल, अधिशासी अभियंता अरुण कुमार, जेई समरपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख डॉ. नवदीप यादव, अशोक प्रजापति, नीरज चंद्रा, बबलू जाटव आदि मौजूद रहे।

---------

   

सम्बंधित खबर