मामुली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो लोग घायल

भागलपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के बाईपास थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में गुरुवार को खेत में मवेशी के द्वारा फसल नुकसान करने के मामले में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से एक पुरुष एवं एक महिला गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है।

घटना के बाबत बताया जा रहा है कि‌ विनोद दास के खेत में अभिषेक कुमार के मवेशी ने फसल को नुकसान कर दिया। जिसके बाद विनोद दास ने अभिषेक के समक्ष अपना विरोध जताया। जिसमें अभिषेक कुमार आग बबूला हो गया और विनोद दास और उसकी पत्नी के साथ मारपीट किया। जिसमें विनोद दास और उसकी पत्नी अमिला देवी घायल हो गई। इसके बाद विनोद दास के परिवार वालों ने बाईपास थाना को सूचना दिया। बाईपास थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए घायल को मायागंज अस्पताल भेज दिया है। जहां पर घायलों का इलाज किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

   

सम्बंधित खबर