पानीपत: छह माह में 75 नशा तस्करों को भेजा जेल

पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह


पानीपत, 06 जुलाई । पानीपत पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले छह माह में नशा तस्करों के खिलाफ नकेल कसने के साथ-साथ न्यायालय में नशा तस्करी के 42 मामलों में 75 आरोपियों को कारावास व जुर्माना राशि की सजा हुई है। न्यायालय द्वारा आरोपियों को 20 दिन से लेकर 20 वर्ष तक के कारावास तथा 15 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई है।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि जनवरी से जून 2026 तक जिला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 41 मामले दर्ज कर 54 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। जिसमें आरोपियों के कब्जे से 489 किलो 465 ग्राम गांजा, तीन किलो 619 ग्राम चरस, 402 ग्राम हेरोइन, दो किलो 483 ग्राम अफीम तथा 88 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है और नशा तस्करी की पूरी चेन को तोड़ने के लिए सुनियोजित ढंग से कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचता है या नशे का सेवन करता है तो उसकी सूचना तुरंत जिला पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जिला पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही गिरफ्तार नशा तस्करों द्वारा नशे की काली कमाई से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें अटैच करने की प्रक्रिया भी तेजी से अमल में लाई जा रही है, ताकि अपराध से अर्जित आर्थिक संसाधनों पर भी प्रभावी प्रहार किया जा सके।

---------------

   

सम्बंधित खबर