अखनूर के चौकी चौरा इलाके में एक कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत
- DSS Admin
- Jul 07, 2026
जम्मू, 07 जुलाई (हि.स.)। मंगलवार को जम्मू जिले के अखनूर के चौकी चौरा इलाके में एक कार खाई में गिर गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना राजमार्ग पर हुई जब पंजीकरण संख्या जेके11ए 4854 वाली एक कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई।
मृतक की पहचान राजू शर्मा पुत्र देव राज निवासी कालाकोट के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में दो यात्री घायल हो गए। उनकी पहचान रोशन लाल पुत्र शाम लाल निवासी कांगरी बेरीपट्टन और तुषार रैना पुत्र मदन लाल निवासी कालाकोट के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
---------------

