भास्कर न्यूज | जालंधर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने चार्ट और पोस्टर बनाकर डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके सम्मान में संदेश लिखे। विद्यार्थियों ने कहा कि डॉक्टर दिन-रात मेहनत कर लोगों का जीवन बचाने का कार्य करते हैं और कई बार अपनी सुविधाओं व सुरक्षा की परवाह किए बिना मानव सेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने सभी से डॉक्टरों की सेवा भावना, समर्पण और मानवता के प्रति उनके योगदान का सम्मान करने की अपील की। कार्यक्रम में स्कूलों के प्रिंसिपलों, शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार व नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर मानवता की सच्ची सेवा का प्रतीक हैं। उनका निस्वार्थ समर्पण लोगों के जीवन की रक्षा करने का जज्बा समाज के लिए प्रेरणादायक है, इसलिए हमें हमेशा उनके योगदान का सम्मान करना चाहिए।

