मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंपा 10.65 करोड़ रुपये का लाभांश चेक
- Admin Admin
- Mar 06, 2025

गांधीनगर, 06 मार्च (हि.स.)। गुजरात राज्य बीज निगम (गुराबीनि) लिमिटेड द्वारा गुरुवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को वर्ष 2023-24 के लाभांश के रूप में 10.65 करोड़ रुपये का चेक अर्पित किया गया।
मुख्यमंत्री को राज्य सरकार के कृषि, किसान कल्याण एवं सहकारिता विभाग के अधीनस्थ गुजरात राज्य बीज निगम लिमिटेड के लाभांश का यह चेक कृषि मंत्री राघवजीभाई पटेल, कृषि राज्य मंत्री बचुभाई खाबड़, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एम.के. दास, निगम की अध्यक्ष व अपर मुख्य सचिव डॉ अंजू शर्मा, प्रबंध निदेशक पी.एस. रबारी की उपस्थिति में अर्पित किया गया। पटेल के दृष्टिवान नेतृत्व में गुजरात राज्य बीज निगम ‘गुराबीनि’ ब्रैंड के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्ता से युक्त बीज का वितरण कर रहा है। निगम ने वर्ष 2023-24 में 2.92 लाख क्विंटल बीज का उत्पादन तथा लगभग 2.62 लाख क्विंटल बीज का वितरण किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिनोद पाण्डेय