दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर आआपा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आआपा गोवा के सह-प्रभारी दीपक सिंगला की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।

भारद्वाज ने सोमवार को एक बयान में आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक बदले की भावना और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीपक सिंगला की गिरफ्तारी से यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार आआपा के नेताओं पर दबाव बनाने के लिए ईडी का इस्तेमाल करती है।

भारद्वाज ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद अब गोवा और पंजाब में ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग ने दैनिक आधार पर छापेमारी शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि सिंगला के साथ भी यही काम किया गया है कि पहले छापेमारी की गई और बात नहीं बनी तो गिरफ्तार कर लिया गया।

-------------

   

सम्बंधित खबर