जेसीबी ले जा रहा ट्राला पलटा, चालक की मौत

मंडी, 06 जून (हि.स.)। मंडी के सराज में शिकाबरी रोड पर कांढी मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात लगभग 11:30 बजे एक ट्राला, जिस पर जेसीबी मशीन लदी हुई थी, सड़क धंसने के कारण अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के समय ट्राले में सवार संतोष कुमार (38 वर्ष) पुत्र हेम सिंह, निवासी गांव गहरा, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए उन्हें रात में ही बगस्याड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत शव को आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं एवं पोस्टमार्टम के लिए जंजैहली अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है तथा स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

---------------

   

सम्बंधित खबर