चुनाव दल को खाना बनाती बार फटा कुक्कर, मिड डे मील वर्कर घायल, यूनियन ने सहायता की उठाई मांग

मंडी, 29 मई (हि.स.)। पंचायत चुनावों के लिए तैनात कर्मचारियों को खाना बनाने के दौरन मंडी जिला के धर्मपुर खंड के हाई स्कूल बनेहरडी में कार्यरत मिड डे मील वर्कर रजनी देवी कुक्कर फटने से घायल हो गई है। जिसका ईलाज मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। इस बारे मिड डे मील वर्करज यूनियन सबंधित सीटू की वर्तमान खंड प्रधान राणों देवी, पूर्व प्रधान चिंत राम, सचिव सत्या देवी एवं सीटू के ज़िला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने मांग की है कि चुनाव आयोग और शिक्षा विभाग घायल वर्कर का ईलाज करवाए। जब तक तक ये स्वस्स्थ नहीं हो जाती है तब तक उसे चिकित्सा अवकाश प्रदान किया जाए।

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यूनियन ने इस बारे पहले से ही पोलिंग पार्टियों के लिए खाना बनाने के आदेश का विरोध किया था जिसके बाद कुछ ज़िला के डिप्टी डायरेक्टरों ने इसे लागू नहीं है।लेकिन मंडी ज़िला में मिड डे मील वर्करों ही खाना बना रहे हैं।इसी दौरान दूसरे चरण में पिछले कल ये दुर्घटना घट गई है और महिला वर्कर बुरी तरह से घायल हो गई है। हालांकि, एसडीएम धर्मपुर ने उन्हें पांच हजार रुपए की फौरी राहत जारी कर दी है। लेकिन वो नाकाफ़ी है और उन्हें ठीक होने में वक़्त लगेगा इसलिए प्रशासन उनके ईलाज का पूरा ख़र्च वहन करे और इस तरह की घटनाएं होने पर मुआवज़ा देने के लिए नीति बनाए।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में खाना बनाती बार सुरक्षा वस्त्र औऱ उपकरण उपलब्ध कराने चाहिए। यदि किसी प्रकार के जान माल क्षति होती है तो उसकी भरपाई करने की भी नीति बननी चाहिए।इसके अलावा जब तक ये वर्कर स्वस्थ नहीं होती है तब तक उन्हें वेतन सहित अवकाश दिया जाए।

---------------

   

सम्बंधित खबर