शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

देवरिया, 28 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद की खामपार थाना पुलिस ने रविवार को शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी नवादा मोड़ के पास से से हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मऊ जिले का रहने वाला अभिषेक मधुकर उर्फ लाला का सोनभद्र जिले की रहने वाली एक युवती से

फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी।

आरोप है कि अभियुक्त ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसे उसकी सहेली के रिश्तेदार के यहां देवरिया जिले के थाना खामपार क्षेत्र में बुलाया। यहां पर उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट और धमकी दी। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर थाना खामपार में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।------------

   

सम्बंधित खबर