रायपुर : कुकुरबेड़ा में गांजा बेचने की फिराक में युवक गिरफ्तार, 2.162 किलो गांजा जब्त
- DSS Admin
- Jul 08, 2026
रायपुर, 8 जुलाई (हि. स.)। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने बुधवार को कुकुरबेड़ा ओवरब्रिज के पास गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
आरोपित के कब्जे से 2.162 किलोग्राम गांजा और बिक्री की 2 हजार रुपये नकदी जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.02 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कुकुरबेड़ा ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम हरीश सेन्द्रे (38) निवासी कुकुरबेड़ा, सरस्वती नगर बताया। उसके पास रखी बोरी की तलाशी लेने पर 2.162 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत का गांजा और दाे हजार रुपये नकद जब्त कर लिया। आरोपित के खिलाफ सरस्वती नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
---------------

