आज फिर से धुबड़ी आयेंगे मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा

धुबड़ी (असम), 24 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा आज फिर से एक बार धुबड़ी के दौरे पर पहुंच रहे हैं। दोपहर बाद वे धुबड़ी स्थित आवर्त भवन के प्रेक्षागृह में जिले के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे।

उल्लेखनीय है कि ईद के बाद वाले दिन धुबड़ी के वार्ड नंबर 3 इलाके में स्थित हनुमान मंदिर के पास गोमांस मिलने के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया था। स्थिति की समीक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को लेकर ही मुख्यमंत्री डॉ. सरमा गत 13 जून को भी धुबड़ी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के उस दिन के धुबड़ी दौरे के बाद से अब तक शहर में किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

   

सम्बंधित खबर