बरसात के मौसम को देखते हुए सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
- DSS Admin
- Jun 19, 2026
पश्चिम बर्दवान, 19 जून (हि. स.)। राज्य के शहरी विकास एवं नगर मामलों के विभाग तथा महिला एवं शिशु कल्याण विभाग की मंत्री एवं आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना साझा की। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स विभाग की ओर से एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने बताया कि नागरिक इस हेल्पलाइन नंबर-18003450938 के माध्यम से अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार का भ्रष्टाचार हो रहा है या प्रशासनिक स्तर पर कोई अनियमितता दिखाई देती है, तो उसकी जानकारी भी इस हेल्पलाइन के जरिए दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण या किसी प्रकार की अनैतिक गतिविधि संचालित होने की जानकारी नागरिकों के पास है, तो वे भी इसकी सूचना इसी हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं।
मंत्री ने लोगों से इस सुविधा का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने और जनहित से जुड़े मामलों की सूचना प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।
---------------

