जम्मू में एआई आधारित जलापूर्ति निगरानी प्रणाली शुरू


जम्मू। जम्मू की शहरी जलापूर्ति व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एआई आधारित निगरानी एवं ऑटोमेशन प्रणाली शुरू की गई। जम्मू नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने इसका उद्घाटन किया। परियोजना के तहत पीएचई जम्मू अर्बन क्षेत्र के विभिन्न ट्यूबवेल और पंपिंग स्टेशनों पर 418 एआई आधारित पैनल लगाए जा रहे हैं। इसकी अनुमानित लागत 5.83 करोड़ रुपये है। प्रणाली के जरिए पंप और मोटरों के विद्युत एवं संचालन संबंधी मानकों की लगातार निगरानी की जा सकेगी। अधिकारी मोबाइल एप के माध्यम से पंपों को दूर से चालू-बंद करने के साथ उनकी स्थिति और खराबी की जानकारी रियल टाइम में देख सकेंगे। सिस्टम ड्राई रन, ओवरलोड, फेज असंतुलन, वोल्टेज-फ्रीक्वेंसी में बदलाव और शॉर्ट सर्किट सहित विभिन्न स्थितियों के अलर्ट भी देगा। एआई आधारित विश्लेषण से पंपों में संभावित खराबी का पहले पता लगाकर समय पर रखरखाव किया जा सकेगा, जिससे डाउनटाइम कम करने और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रणाली के माध्यम से विद्युत मानकों के आधार पर पानी के प्रवाह का अनुमान भी लगाया जा सकेगा।

 

   

सम्बंधित खबर