श्रीनगर जिला न्यायालय में 17 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर तक आवेदन
- Editor Chief
- Aug 29, 2026
श्रीनगर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीनगर के कार्यालय ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें प्रोसेस सर्वर के 2 पद तथा अर्दली/चौकीदार के 15 पद शामिल हैं।
प्रोसेस सर्वर पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास, जबकि अर्दली/चौकीदार पद के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और आवेदन शुल्क 300 रुपये है। योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से अवश्य जांच लें।

