आईपका की बैठक में कोचिंग निबंधन और प्रतिभा सम्मान समारोह का निर्णय
- DSS Admin
- Jun 22, 2026
अररिया 22 जून(हि.स.)।
ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन बिहार इकाई की बैठक फारबिसगंज स्थित रुंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के बैठक कक्ष में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईपका अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित राशिद जुनैद ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के कोचिंग संस्थान आगामी 29 जून को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में निबंधन हेतु आवेदन देंगे। साथ ही आइपका की ओर से निबंधन प्रक्रिया जल्द प्रारंभ करने हेतु एक संयुक्त ज्ञापन भी शिक्षा विभाग को सौंपा जाएगा।
बैठक में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन 19 जुलाई को किए जाने पर सहमति बनी। जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों के लगभग 150 कोचिंग संस्थानों के 500 छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया। जिसके तहत दसवीं एवं बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों के अलावा कला, खेल, कराटे, संगीत, नृत्य एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। विशेष उपलब्धि के लिए कोचिंग संस्थानों के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को भी सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

