कुरुद में आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

धमतरी, 21 मई (हि.स.)। कुरुद में आतंकवाद विरोध दिवस को लेकर कांग्रेसजनों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की शपथ ली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी की अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर उपस्थित रहीं। उन्होंने स्व. राजीव गांधी पके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था और वे भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। उन्होंने देश में विज्ञान, शिक्षा, संचार और तकनीकी क्रांति की मजबूत नींव रखी, जिसके कारण आज भारत आधुनिकता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में चुनावी सभा के दौरान स्व. राजीव गांधी जी की दुखद हत्या कर दी गई थी। उनकी स्मृति में पूरे देश में 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस” के रूप में मनाया जाता है। तारिणी चन्द्राकर ने कहा कि राजीव गांधी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि दूरदर्शी सोच वाले ऐसे युवा नेता थे जिन्होंने भारत को 21वीं सदी के लिए तैयार करने का सपना देखा और उसे साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए।

कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लकेश्वर साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नेताप्रतिपक्ष डुमेश साहू, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अशीष शर्मा, पार्षद उत्तम साहू, ब्लॉक संगठन महामंत्री चन्द्रप्रकाश देवांगन, पूर्व पार्षद रघु सोनी, मनोज अग्रवाल, तूकेश साहू, योगेश साहू, कुलदीप कश्यप, चोवा साहू, योगिराज चन्द्राकर, योगेश साहू भुसरेंगा, युवराज साहू, नरेंद्र सोनवानी, तुलेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर