कोटा स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण भोपाल-जोधपुर रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी
- DSS Admin
- Jul 03, 2026
जयपुर, 03 जुलाई (हि.स.)।
पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर पुनर्विकास कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित भोपाल-जोधपुर-भोपाल रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी। गाड़ी संख्या 14814,भोपाल -जोधपुर रेलसेवा जो 4 से 18 जुलाई तक भोपाल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सोगरिया- कोटा सी केबिन-गुड़ला होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन व 02.20 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या14813 , जोधपुर -भोपाल रेलसेवा जो 4 से 18 जुलाई तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग गुड़ला- कोटा सी केबिन- सोगरिया होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 23.30 बजे आगमन व 23.40 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी।
---------------

