सुदेमपुर जंगल से हथियार बरामद

काचुगांव के सुदेमपुर जंगल में फिर से हथियारों की बरामदगी।

कोकराझार (असम), 27 जुलाई (हि.स.)। कोकराझार जिले के कचुगांव थाना क्षेत्र के सुदेमपुर जंगल से फिर से एक बार हथियार बरामद किए गए हैं। घटना के संदर्भ में असम पुलिस के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दी है।

उन्होंने कहा कि 23 जुलाई को हथियार बरामदगी के बाद आज असम पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस के संयुक्त अभियान में कोकराझाड़ जिले के कचुगांव थाना क्षेत्र के सुदेमपुर जंगल से 8 हथियार बरामद किए गए हैं। हालांकि, कोकराझार पुलिस ने इस हथियार बरामदगी के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

घटना के संबंध में किसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है या नहीं, इस बारे में भी पुलिस महानिदेशक या कोकराझार पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर