फतेहपुर में आर्मी में चयनित 12 युवाओं को किया गया सम्मानित

फतेहपुर, 22 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को एफसीआई ट्रेनिंग सेंटर तपस्वी नगर द्वारा आर्मी में चयनित 12 युवाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह का शुभारंभ कोच कुलदीप पाल, संरक्षक इंजीनियर अनुरुद्ध मौर्य एवं सूबेदार अनिरुद्ध सर के नेतृत्व में हुआ।

मुख्य अतिथि चंद्रदेव मौर्य, कन्हैयालाल मौर्य, कुमार शेखर भोजन जन सेवा समिति, शिवम सोनी, हरिकेश मौर्य, रुद्रपाल सिंह एवं जागेश्वर फौजी ने 2 युवाओं के कमांडो तथा 10 युवाओं के भारतीय सेना में चयनित होने पर उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में कोच कुलदीप पाल ने बताया कि उनके ट्रेनिंग सेंटर से पिछले दो वर्षों में 45 युवाओं का भारतीय सेना में चयन हो चुका है।

इस अवसर पर शिक्षक, चयनित युवाओं के माता पिता, ट्रेनिंग सेंटर के बच्चे एवं तमाम अन्य लोग उपस्थित रहे।----------

   

सम्बंधित खबर