पठानकोट के इंटरस्टेट नाकों पर पुलिस अलर्ट:ई-मेल से मिली धमकी के बाद बढ़ी सख्ती; माधोपुर बेल्ट में सघन चेकिंग अभियान शुरू

पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की सरकारी इमारतों और धार्मिक स्थानों को धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद से पठानकोट में सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर हैं। इस ई-मेल में पठानकोट के मुक्तेश्वर धाम में भी बम धमाके की धमकी मिली है। इसके बाद से संवेदनशील जिला पठानकोट और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पठानकोट में पुलिस और खुफिया एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। इंटरस्टेट नाकों पर सघन चेकिंग अभियान बता दें, जम्मू-कश्मीर से सटे पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण माधोपुर बेल्ट में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर से पंजाब में प्रवेश करने वाले और बाहर जाने वाले हर एक छोटे-बड़े वाहन की गहनता से तलाशी ली जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर पहरा: धार्मिक स्थलों के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सरकारी इमारतों और भारी भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन की जनता से अपील: "सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें" स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से पैनिक न होने (न घबराने) की अपील की है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने लोगों को पूरी तरह से सतर्क रहने की सलाह भी दी है। "यदि किसी भी नागरिक को अपने आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु (जैसे बैग, टिफिन या डिब्बा) अथवा कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को दें। कानून-व्यवस्था को भंग करने या अफवाहें फैलाकर शांति का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।" फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं और पूरे घटनाक्रम पर चौबीसों घंटे लगातार नजर बनाए हुए हैं।

   

सम्बंधित खबर