अयाेध्या : केरल से तीन बसों में श्रद्धालु राम ज्योति लेने आए
- DSS Admin
- Jul 05, 2026
अयोध्या, 05 जुलाई (हि.स.)। केरल से श्रीराम भक्त मंडली के 150 सदस्य प्रभु श्रीराम की ज्योति लेने के लिए रविवार को अयोध्या आए। पूरे केरल में एक महीने तक श्रीराम ज्योति का भ्रमण कराया जाएगा। अयोध्या पहुंची इस मंडली के सदस्य कल सोमवार को श्रीराम मंदिर के यज्ञ मंडप में संकीर्तन करेंगे।
संस्था के राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मचारी श्रीमनउन्नी ने बताया कि तीन बसों से 3500 किलोमीटर की भ्रमण यात्रा करके 150 सदस्य पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं। साथ में प्रांत अध्यक्ष मधुसूदनन पिल्लई, रक्षाधिकारी स्वामी देवानंद पुरी भी आए हैं। ब्रह्मचारी ने बताया कि कल सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में संकीर्तन के लिए उन्हें समय प्रदान किया गया है। इसके उपरांत श्रीराम ज्योति लेकर सभी केरलम के लिए प्रस्थान करेंगे। बस से आए सभी आगंतुकों को कारसेवक पुरम में ठहराया गया है।

