हिसार : डोभी का अभिमन्यु बेनीवाल आर्मी मेडिकल कोर में बना लेफ्टिनेंट, खुशी का माहौल
- Admin Admin
- Apr 23, 2025

हिसार, 23 अप्रैल (हि.स.)। जिले के गांव डोभी के होनहार युवक अभिमन्यु बेनीवाल
को आर्मी मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्ति मिली है। उन्होंने एएफएमसी
पूणे से एमबीबीएस किया और अब आर्मी मेडिकल कोर में भर्ती होकर अपने पिता पूर्व वायु
सैनिक एवं कन्या गुरुकुल डोभी के कुलपति बलजीत सिंह आर्य तथा माता राजबाला शास्त्री और चाचा परमजीत सिंह बैनीवाल का
सपना साकार किया है।
परिवारजनों ने बुधवार काे बताया कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र में अध्ययनरत रहते हुए सातवीं
कक्षा में अभिमन्यु ने पहली बार जिम्नास्टिक नेशनल चैम्पियनशिप में प्रतिभागिता की
और तीन बार जिम्नास्टिक खेल में राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए स्वर्ण एवं कांस्य पदक
जीत कर देश, प्रदेश व गांव का नाम रोशन किया। अभिमन्यु के लेफ्टिनेंट बनने से गांव
में, परिवारजनों व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर