जमाई षष्ठी पर हादसा, पत्नी घायल

कूचबिहार, 20 जून (हि. स.)। जिले के पारडूबी इलाके में जमाई षष्ठी के खुशियों भरे दिन एक नवविवाहित दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गया।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार नवविवाहित जोड़ा बाइक से ससुराल जा रहा था। इसी दौरान माथाभांगा–फालाकाटा राज्य सड़क के टापूरडांगा मोड़ के पास अचानक चलती बाइक से पत्नी दीपा सरकार (23) गिर पड़ी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल महिला को बचाया। बाद में पति की मदद से उन्हें पारडूबी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सौभाग्य से कोई गंभीर चोट नहीं आई और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे के झटके से उबरकर दंपति फिर से ससुराल के लिए रवाना हो गए। त्योहार के दिन हुई इस घटना से किसी बड़े नुकसान के न होने से परिवार ने राहत की सांस ली।

   

सम्बंधित खबर