बलरामपुर : शादी का झांसा देकर आठ वर्ष से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

बलरामपुर, 9 अप्रैल (हि.स.)। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के बलंगी पुलिस चौकी ने आठ वर्ष से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर आज बुधवार को जेल भेज दिया है।

पुलिस के द्वारा आज बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता ने बलंगी पुलिस चौकी में 8 मार्च को शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि आरोपित संतोष कुमार वैश्य के गांव में आने-जाने के दौरान बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद फोन नंबर एक्सचेंज हुआ और फिर फोन में बातचीत होने लगा। इसी दौरान संतोष ने 15 फरवरी 2017 को मिलने के लिए अपने घर रात करीब 10 बजे बुलाया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। जब शादी की बात की तो उसने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दे डाली।

पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा थाना रघुनाथनगर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश में पुलिस की टीम गठित की गई। इसी दौरान आज बुधवार को घेराबन्दी कर 24 घंटे के भीतर आरोपित सतोष कुमार वैश्य (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना में उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक उमेशचंद्र यादव, पवन सिंह, जगनाथ केराम, आरक्षक राजेश खलखो का विशेष योगदान रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पाण्डेय

   

सम्बंधित खबर